दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 जालंधर। शहर के लम्मा पिंड चौक इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति के साथ सब्जी लेने गई एक महिला को तीन युवकों ने जबरन कार में अगवा कर लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बाद में महिला को सुनसान इलाके में ले जाकर फिर से दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद थाना-8 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच और विभिन्न सूत्रों की मदद से पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, अर्जुन और करण मेहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी कब्जे में ले ली है।थाना-8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत से आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :