दैनिक खबरनामा चंडीगढ़ 18 मई 2026 – कुमारी शैलेजा ने भिवानी में विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि नीट पेपर लीक मामले में भाजपा नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और कोई भी इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
हरियाणा सरकार चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए Haryana Public Service Commission को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों को नालायक व निकम्मा ठहराकर बाहर के राज्यों से युवाओं की भर्ती की जा रही है।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के “कॉकरोच” संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर वे कोई टिप्पणी नहीं कर सकतीं।
ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर कुमारी शैलेजा ने कहा कि अमेरिका के दबाव में क्रूड ऑयल खरीदने के फैसलों के कारण पेट्रोलियम उत्पाद महंगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को अपनी वैश्विक नीतियों पर स्वयं नियंत्रण रखना चाहिए, लेकिन सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता वैकल्पिक वाहनों का उपयोग कर केवल दिखावा कर रहे हैं, जबकि पेट्रोल उपभोक्ता लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान हैं।