दैनिक खबरनामा चंडीगढ़ 18 मई 2026 – कुमारी शैलेजा ने भिवानी में विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि नीट पेपर लीक मामले में भाजपा नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और कोई भी इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

हरियाणा सरकार चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए Haryana Public Service Commission को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों को नालायक व निकम्मा ठहराकर बाहर के राज्यों से युवाओं की भर्ती की जा रही है।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के “कॉकरोच” संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर वे कोई टिप्पणी नहीं कर सकतीं।

ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर कुमारी शैलेजा ने कहा कि अमेरिका के दबाव में क्रूड ऑयल खरीदने के फैसलों के कारण पेट्रोलियम उत्पाद महंगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को अपनी वैश्विक नीतियों पर स्वयं नियंत्रण रखना चाहिए, लेकिन सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता वैकल्पिक वाहनों का उपयोग कर केवल दिखावा कर रहे हैं, जबकि पेट्रोल उपभोक्ता लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हैरान कर देने वाला फैसला फर्जी वर्क वीजा घोटाले में शाहबाज हुसैन की जमानत खारिज

हरियाणा 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला से सामने…
Share to :

आरटीई दाखिलों में सुस्ती 60 हजार सीटों के मुकाबले 41 हजार आवेदन, 19 हजार सीटें खाली

दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 प्रदेश के निजी स्कूलों में आरटीई (शिक्षा…
Share to :

कसनी गांव से कर्तव्य पथ तक फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनकर की प्रेरक उड़ान, जिसने 77वें गणतंत्र दिवस पर देश का तिरंगा गर्व से लहराया

हरियाणा 27 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के एक छोटे…
Share to :

हरियाणा बिल्लू की ‘सुंदरा मुर्रा भैंस का कमाल, एक दिन में 29.65 किलो दूध देकर जीती बुलेट

हरियाणा 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा )हरियाणा के अंबाला जिले के साहा निवासी…
Share to :