चंडीगढ़ 1 जनवरी (जगदीश कुमार)हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर भारतीय प्रजापति हीरोज़ ऑर्गनाइज़ेशन (बीपीएचओ) ट्राई-सिटी चंडीगढ़ के वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने बीपीएचओ के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन पिछले 12 वर्षों से पूरे देश में निरंतर समाज सेवा में सक्रिय है।कैबिनेट मंत्री गंगवा ने कहा कि बीपीएचओ समाज का ऐसा संगठन है, जो बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग—चाहे वह अमीर हो या गरीब, खिलाड़ी हो या विद्यार्थी—की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में संगठन का योगदान सराहनीय है।इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयसिंह वर्मा ने बताया कि बीपीएचओ समाज को जोड़ने और एकजुट रखने का कार्य करता है तथा सभी को साथ लेकर आगे बढ़ता है। वहीं राष्ट्रीय सचिव ओमकर्ण प्रजापति ने संगठन द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।बीपीएचओ ट्राई-सिटी के अध्यक्ष दिलबाग प्रजापति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मुख्य महासचिव प्रवीण विरोधिया ने ट्राई-सिटी टीम द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में पंचकुला अध्यक्ष अजेश प्रजापति, मोनू अधिवारिया (महासचिव, पंचकुला), चंडीगढ़ अध्यक्ष दलीप प्रजापति, मोहाली अध्यक्ष रोहतास बुड़ानिया सहित महेश डुंढाड़ा, अनिल आर्य, सोनू राजोरा, अनिल बलटाना, राकेश लिम्बा, डॉ. वीरभान, जगदीश, मुकेश वर्मा, सूरजभान, वीरेंद्र, कार्तिक, नरेश वर्मा, अशोक बलहा सहित अनेक गणमान्य साथी उपस्थित रहे।
You May Also Like
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026