दैनिक खबरनामा । नई दिल्ली, 30 जून : ओटीटी दर्शकों की पसंदीदा एक्शन-थ्रिलर सीरीज ‘रीचर’ के चौथे सीजन की रिलीज डेट सामने आ गई है। अभिनेता एलन रिचसन की मुख्य भूमिका वाली इस हॉलीवुड वेब सीरीज के पिछले तीनों सीजन को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। मेकर्स ने अब अगले सीजन के साथ एक और बड़ा ऐलान किया है।

‘रीचर’ का तीसरा सीजन 20 फरवरी को स्ट्रीम हुआ था। कहानी का अंत इस तरह हुआ कि दर्शक अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार खत्म होने वाला है। मंगलवार को एलन रिचसन ने खुद सोशल मीडिया पर ‘रीचर सीजन 4’ का पहला पोस्टर साझा कर बताया कि नया सीजन 12 अगस्त 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

इसके साथ ही मेकर्स ने दूसरा बड़ा अपडेट दिया है। सीरीज की चर्चित किरदार स्पाई एजेंट ‘नीली’ पर आधारित स्पिन-ऑफ सीरीज भी आ रही है। ‘नीली’ का पहला सीजन 16 सितंबर 2026 से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। ‘रीचर’ में नीली का किरदार हॉलीवुड अभिनेत्री मारिया स्टेन निभाती हैं। एक साथ दो घोषणाओं से फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है।

भारत में जबरदस्त फैनबेस

विदेशी फिल्में और वेब सीरीज को लेकर भारतीय दर्शकों में खासा क्रेज है। ‘रीचर’ उन चुनिंदा इंटरनेशनल शोज में शामिल है जिसे भारत में खूब देखा जाता है। स्पाई-थ्रिलर जॉनर की इस सीरीज ने अपने तीनों सीजन से भारतीय ऑडियंस को भरपूर एंटरटेन किया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

सुरों के जादूगर पंचम दा को संगीतमय सलाम, चंडीगढ़ में सजेगी यादगार संगीत संध्या

नंद एंटरटेनमेंट्स, ज़ीरकपुर के संस्थापक एवं आयोजक नंदकिशोर, जो 28 जून को…
Share to :

मातृभूमि’ में दिखेगा सैनिक का अनदेखा दर्द! सलमान खान ला रहे हैं जंग नहीं, जज्बातों की कहानी

दैनिक खबरनामा एंटरटेनमेंट डेस्क | मुंबई, 2 जून : बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan…
Share to :

‘कॉकटेल 2’ में फिर छलकेगा प्यार, दोस्ती और धोखे का जाम! शाहिद-कृति-रश्मिका की तिकड़ी मचाएगी रोमांस का तूफान

दैनिक खबरनामा| ब्यूरो. मुंबई। 03 जून  2026. बॉलीवुड के रोमांटिक ड्रामा प्रेमियों…
Share to :