दैनिक खबरनामा | लुधियाना, 03 जुलाई 2026. मानसून के दौरान जलभराव और अन्य शहरी समस्याओं से लोगों को त्वरित राहत देने के लिए नगर निगम लुधियाना ने अत्याधुनिक ‘मानसून वॉर रूम’ स्थापित किया है। 1700 सीसीटीवी कैमरों से लैस यह कंट्रोल सेंटर पूरे शहर पर चौबीसों घंटे नजर रखेगा और शिकायतों के त्वरित समाधान में अहम भूमिका निभाएगा।

स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सराभा नगर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वॉर रूम की बड़ी स्क्रीन पर शहर के संवेदनशील चौकों, निचले इलाकों और जलभराव वाले स्थानों की लाइव एचडी फुटेज लगातार दिखाई जाएगी, जिससे किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत मिल सकेगी और राहत टीमें कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच सकेंगी।

उन्होंने बताया कि जल्द ही मानसून से जुड़ी शिकायतों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। इस हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक जलभराव, जाम या ओवरफ्लो नालों जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक शिकायत को जियो-टैग कर निकटतम फील्ड टीम को भेजा जाएगा और समाधान होने तक उसकी लगातार निगरानी की जाएगी।

निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में हरजोत सिंह बैंस ने अधिकारियों को मानसून के दौरान 24 घंटे सतर्क रहने, बुद्धा दरिया और मुख्य सीवरेज लाइनों की डी-सिल्टिंग, सभी मैनहोल को सुरक्षित ढंग से ढकने, सड़क किनारे लगी जालियों की नियमित सफाई तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार लोगों को मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए पूरी तैयारी के साथ काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सफाई या आपातकालीन ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, नगर निगम आयुक्त ओजस्वी अलंकार, वरिष्ठ डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर सहित नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मानसून के पूरे मौसम के दौरान नगर निगम की टीमें पूरी तरह अलर्ट रहकर नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :