दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़,  03 अगस्त 2026. पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को भावुक माहौल में हुई, जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सदन ने पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुईं विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियों, शहीदों और समाजसेवियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सदन में दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

सत्र के आरंभ में विधानसभा ने पूर्व विधायक साही राम बिश्नोई, शहीद सिपाही सरबजीत सिंह, स्वतंत्रता सेनानी सेवा सिंह, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले ओलंपियन रणधीर सिंह, प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक भूला राम ‘चन्न गुराया’, सरदार मनजीत सिंह ढोस तथा सरदार भूपिंदर सिंह पाहड़ा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विधानसभा सदस्य सरवजीत कौर माणूंके की सिफारिश पर सदन ने भारतीय सेना के शहीद जवान सिकंदर सिंह को भी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने दिवंगत हस्तियों के जीवन, योगदान और समाज के प्रति उनकी सेवाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें याद किया।

सदन में उन विद्यार्थियों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद देशभर में बने अनिश्चितता और तनावपूर्ण माहौल के बीच अपनी जान गंवा दी। विधानसभा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके दुख में सहभागी होने का संदेश दिया।

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके योगदान को समाज तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

श्रद्धांजलि सभा के समापन पर पूरे सदन ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :