दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 07 अगस्त 2026. हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 आईएएस एवं एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

आदेश के अनुसार अनुपमा जी. को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। सी. जी. रजिनी कांथन को वित्त विभाग का आयुक्त एवं सचिव, केंद्रीय परीक्षा समिति का सचिव तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।

खेतमलिस मकरंद पांडुरंग को सूचना, जनसंपर्क, भाषाएं एवं संस्कृति विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें खान एवं भूविज्ञान विभाग का आयुक्त एवं सचिव तथा पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

दुश्मंता कुमार बेहेरा को मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं राजीव रत्तन को कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग का सचिव, प्रशिक्षण निदेशक, हरियाणा सतर्कता के जांच अधिकारी तथा सामान्य आपूर्ति एवं निपटान विभाग का महानिदेशक बनाया गया है।

पंकज को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सचिव तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रभजोत सिंह को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त एवं परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है।

हेमा शर्मा को करनाल मंडल की आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. आदित्य दहिया को सूचना, जनसंपर्क, भाषाएं एवं संस्कृति विभाग का निदेशक तथा विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग का निदेशक, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक तथा भविष्य विभाग का निदेशक भी बनाया गया है।

यशेंद्र सिंह को फरीदाबाद नगर निगम का आयुक्त तथा फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर धीरेन्द्र खड़गटा को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का निदेशक तथा विशेष सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा प्रदीप दहिया को गुरुग्राम नगर निगम का आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। प्रतिमा चौधरी को पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष सचिव, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव तथा हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

सचिन गुप्ता को अतिरिक्त नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, अंबाला का दायित्व सौंपा गया है। रेणु सोगन को लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। समवर्तक सिंह खंगवाल को खान एवं भूविज्ञान विभाग का निदेशक बनाया गया है।

विवेक आर्य को पंचकूला का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा जिला परिषद एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

एचसीएस अधिकारियों में योगेश कुमार मेहता को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सचिव पद के अतिरिक्त हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव, वीरेंद्र हुड्डा को चरखी दादरी जिला परिषद एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वीरेंद्र चौधरी को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा पंकज कुमार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सुरेश कुमार को चरखी दादरी का नगर मजिस्ट्रेट, मोनिका को प्राथमिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक तथा मनजीत कुमार को रोहतक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का संपदा अधिकारी एवं भूमि अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सरकार के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त का पद भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के पद के समकक्ष माना जाएगा। आदेश चंडीगढ़ से 07 अगस्त 2026 को जारी किया गया है और सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :