हरियाणा 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा )केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हरियाणा के दो न्यायिक अधिकारियों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की। इन नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट की कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है।कानून एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने न्यायिक अधिकारी रमेश चंद्र डिमरी और नीरजा कुलवंत कालसन को हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है।इनकी नियुक्ति 16 दिसंबर 2025 को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में नामों की सिफारिश के करीब पखवाड़े भर बाद की गई है।वर्तमान में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 85 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या के मुकाबले अब 61 न्यायाधीश कार्यरत हैं। इससे पहले यह संख्या 59 थी।नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से मामलों के लंबित बोझ को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (NJDG) के अनुसार, हाईकोर्ट में फिलहाल 4,20,880 मामले लंबित हैं, जो जनवरी 2025 में दर्ज 4,32,227 मामलों की तुलना में 11,347 कम हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 17वीं बस रवाना

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, विधायक कुलवंत सिंह…
Share to :

मोहाली में सीवरेज लाइन बदलने पर 78.90 लाख रुपये खर्च, विधायक कुलवंत सिंह ने शुरू करवाया काम

दैनिक खबरनामा मोहाली, 1 अप्रैल 2026विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि लंबे…
Share to :

मोहाली में 11 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, सांसद और विधायक ने दी सौगात

मोहाली 4 जनवरी( जगदीश कुमार) विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास की रफ्तार…
Share to :

अमृतसर गोल्डन टेंपल पहुंचे ईरानी प्रतिनिधि खामेनेई की याद में कार्यक्रम का निमंत्रण, अमेरिका को चेतावनी

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में…
Share to :