दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 17 अगस्त 2026. पंजाब के जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज पंजाब भवन में आयोजित समारोह के दौरान जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में नव नियुक्त 52 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई नियुक्तियों से विभाग की कार्यक्षमता और मानव संसाधन क्षमता मजबूत होगी तथा प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि 52 नियुक्तियां समूह ‘B’, ‘C’ और ‘D’ के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति नीति तथा सीधी भर्ती के माध्यम से की गई हैं। इनमें 2 कनिष्ठ अभियंता, 2 कनिष्ठ तकनीशियन, 9 लिपिक, 33 चपरासी, 5 सफाई सेवक और 1 दफ्तरी चौकीदार शामिल हैं। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी, लगन और जनसेवा की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग का लोगों के जीवन की गुणवत्ता से सीधा संबंध है। विभाग सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि नए कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि सरकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं का लाभ लोगों तक प्रभावी ढंग से और निर्धारित समयसीमा के भीतर पहुंचाया जा सके।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी सरकारी विभागों में पारदर्शी और योग्यता आधारित भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। इसके साथ ही पात्र परिवारों को अनुकंपा नियुक्तियों का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को 69,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं, जिससे रोजगार के अवसरों को मजबूत बढ़ावा मिला है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में विभिन्न श्रेणियों के कुल 572 कर्मचारियों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इनमें 44 उपमंडल अभियंता, 99 कनिष्ठ अभियंता, 84 कनिष्ठ प्रारूपकार, 59 लिपिक, 27 आशुलिपिक, 34 कनिष्ठ तकनीशियन, 77 सहायक तकनीशियन, 135 चपरासी, 2 चौकीदार और 11 सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग में नए कर्मचारियों के शामिल होने से कार्यबल और मजबूत होगा तथा चल रही परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आगामी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से लागू करने, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा लोगों को सरकारी सेवाएं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने में भी नई नियुक्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

समारोह में जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव श्री रामवीर, विभागाध्यक्ष श्रीमती सैयद सेहरिश असगर, विभाग के मुख्य अभियंता तथा नवनियुक्त कर्मचारियों के परिजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :