दैनिक खबरनामा। मोहाली, 21 अगस्त:  एयरोसिटी के ए-ब्लॉक में बन रहे “एलाइट मेडिसिटी” अस्पताल के निर्माण स्थल पर शुक्रवार को मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई और एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के वक्त मौके पर शटरिंग का काम चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, निर्माण के लिए करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। खुदाई से निकली मिट्टी को किनारे पर ही ढेर के रूप में रखा गया था। इसी मिट्टी के अचानक नीचे आ जाने से तीनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

कैसे हुआ हादसा

ए-ब्लॉक के प्रधान कृष्ण चंद ने बताया कि अस्पताल के ठीक पीछे ए-ब्लॉक स्थित है। वहां 60 फीट चौड़ी सड़क और उसके साथ फुटपाथ है। सड़क से सटी ग्रीन बेल्ट में खुदाई की गई थी। निवासियों के विरोध के बाद इस जगह पर ब्लॉक को जोड़ने वाली दीवार बनाई जा रही थी और उसी की शटरिंग का काम चल रहा था।

प्रधान के अनुसार, एक मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मलबा हटाने के बाद दूसरा शव निकाला गया। तीसरे मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले से धंस रही थी मिट्टी

कृष्ण चंद ने कहा कि इस जगह पर पहले भी मिट्टी खिसकने की शिकायत थी। बुधवार को हुई बारिश के बाद जमीन और बैठ गई थी। इसके बावजूद निर्माण रुका नहीं। उनका दावा है कि यहां रात में भी काम होता था और यह काम किसी ठेकेदार के जरिए करवाया जा रहा था।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि हादसे के समय पास से एक ट्रक गुजरा था। उसकी कंपन से मिट्टी का ढेर खिसक गया। बताया जा रहा है कि मिट्टी का ढेर करीब 50 फीट ऊंचा था। दोनों मजदूर रोजाना 500-600 रुपये की दिहाड़ी पर काम करते थे।

पुलिस जांच और SIT

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों और हादसे की वजहों को खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए SIT बनाई जा रही है। SIT यह पता लगाएगी कि अस्पताल का स्वामित्व किसके पास है, निर्माण कार्य किस ठेकेदार की देखरेख में हो रहा था और मजदूरों के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे या नहीं। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि हादसे के समय दो ही मजदूर मिट्टी में दबे थे और जांच रिपोर्ट के बाद ही हादसे की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :