दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 6 अक्टूबर। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रवाना होने से पहले चंडीगढ़ पहुंचने पर पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इसी क्रम में चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उनका स्वागत किया और उनके हिमाचल प्रदेश दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं।