दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 22 अक्टूबर 2026. पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत दिवंगत हस्तियों और संगरूर हादसे में जान गंवाने वाले आठ मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। सदन ने पूर्व डिप्टी स्पीकर, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रख्यात चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य दिवंगत व्यक्तियों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

16वीं पंजाब विधानसभा के इस सत्र में पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं पूर्व मंत्री तथा वर्तमान मंत्री मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगत, पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा, पूर्व विधायक रणजीत सिंह, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. रतन लाल मित्तल, नशा विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व खिलाड़ी परमिंदर सिंह झोटा और विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर की माता विद्या कौर को श्रद्धांजलि दी गई।

सदन ने संगरूर जिले में हुए एक दुखद हादसे में जान गंवाने वाले आठ मजदूरों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने दिवंगत आत्माओं के जीवन और व्यक्तित्व से जुड़ी जानकारी सदन के साथ साझा की। इसके बाद सभी दिवंगत आत्माओं की स्मृति और सम्मान में सदन में दो मिनट का मौन रखा गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :