दैनिक खबबनामा। होशियारपुर, 02 नवंबर:  पंजाब के होशियारपुर में सोमवार तड़के उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर पर छापा मारा।

जानकारी के मुताबिक, सुबह लगभग पांच बजे ईडी के अधिकारी तीन वाहनों में जोधा मल रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचे और सीधे अंदर चले गए।

अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा तेज हो गई। एहतियात के तौर पर आवास के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है और पूरे घर को घेर लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि जिस समय टीम पहुंची, उस समय सुंदर शाम अरोड़ा अपने घर में ही मौजूद थे।

हालांकि ईडी की टीम किस मामले को लेकर जांच के लिए पहुंची है और इस कार्रवाई के पीछे की असली वजह क्या है, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अधिकारियों ने भी जांच को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

टीम की कार्रवाई जारी है, जिसके चलते कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन मामले की वास्तविक स्थिति आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :