हरियाणा 6 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) सरकार को अदालत से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार कर्मचारियों की नियुक्ति के नाम या श्रेणी के आधार पर उनके अधिकारों से इनकार नहीं कर सकती। अदालत ने कहा कि संविधान नियुक्ति के नामकरण से नहीं, बल्कि कार्य की वास्तविक प्रकृति से जुड़े अधिकारों को देखता है और राज्य से निष्पक्ष व्यवहार की अपेक्षा करता है।राज्य सरकार द्वारा याचिकाओं में देरी का हवाला देकर उठाई गई आपत्ति को खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि एक बार जब नियमितीकरण नीति बनाई जाती है, तो उसे लागू करना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी बन जाती है। विशेष रूप से समाज के सबसे निचले तबके से जुड़े कर्मचारियों के मामलों में यदि प्रशासन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं करता, तो इसे सतत कारण (कंटीन्यूइंग कॉज ऑफ एक्शन) माना जाएगा और इसी आधार पर राहत से इनकार नहीं किया जा सकता।अदालत ने सभी याचिकाओं को स्वीकार करते हुए कर्मचारियों के दावों को खारिज करने वाले पूर्व आदेशों को रद्द कर दिया। कोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिया कि कर्मचारियों को उसी नीति के तहत नियमित किया जाए, जो उस समय लागू थी जब वे पहली बार नियमितीकरण के लिए पात्र बने थे।अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि वे कर्मचारी भी नियमितीकरण के हकदार होंगे, जो पहले की नीतियों में शामिल नहीं थे, लेकिन 31 दिसंबर 2025 तक दस वर्ष से अधिक की सेवा पूरी कर चुके हैं।इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि कर्मचारियों को सभी परिणामी लाभ दिए जाएं, जिनमें वेतन निर्धारण, बकाया राशि और उस पर छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज शामिल है। पूरी प्रक्रिया आठ सप्ताह के भीतर पूरी करने का आदेश दिया गया है।फैसले के अंत में अदालत ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 न केवल सरकारी सेवा में प्रवेश, बल्कि पूरे सेवाकाल को नियंत्रित करते हैं। एक कल्याणकारी राज्य प्रक्रियागत आपत्तियों या नाम बदलकर उन कर्मचारियों को उनके वैध अधिकारों से वंचित नहीं कर सकता, जिन्होंने दशकों तक राज्य की सेवा की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :