हिमाचल प्रदेश 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा)हिमाचल प्रदेश करीब तीन महीने के लंबे ड्राई स्पेल के बाद हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह पांच बजे तक प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई, जबकि शिमला, मनाली, नारकंडा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई।मंडी जिले में पूरी रात मॉनसून जैसी बारिश होती रही,जो बुधवार सुबह पांच बजे थमी। खराब मौसम को देखते हुए कुल्लू जिले में बुधवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, लाहौल घाटी के उदयपुर और केलांग उपमंडल में भी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।तीन महीने बाद हुई इस बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में खुशी का माहौल है। किसानों और बागवानों को जहां फसलों के लिए राहत मिली है, वहीं पर्यटन कारोबार को भी नई संजीवनी मिली है। ताजा हिमपात के चलते हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।राजधानी शिमला में हर रोज हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। खास तौर पर बर्फ देखने की चाह में लोग दूर-दराज के इलाकों से शिमला का रुख कर रहे हैं। आलम यह है कि जिन क्षेत्रों में आमतौर पर बर्फ नहीं पड़ती, वहां के लोग भी बर्फ के दीदार के लिए शिमला पहुंच रहे हैं। बढ़ती पर्यटक आवाजाही से स्थानीय कारोबारियों की चांदी हो रही है और पर्यटन गतिविधियों में तेजी आई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

धर्मशाला जेल में कैदियों ने रचा इतिहास 10 स्वरोजगार इकाइयों से 1.42 करोड़ की कमाई

दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 जिन हाथों की पहचान कभी जुर्म से…
Share to :

हिमकेयर योजना हाईकोर्ट का सख्त आदेश, दो हफ्तों में करें निजी अस्पतालों के लंबित बिलों का सत्यापन

दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमकेयर योजना…
Share to :

हिमाचल के निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, किताबें-वर्दी एक दुकान से लेने का दबाव डालने पर होगी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश 8 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के निजी…
Share to :

हिमाचल पंचायत चुनाव प्रधान और BDC उम्मीदवारों के खर्च पर नहीं लगेगी कोई सीमा

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों…
Share to :