पंजाब 31 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के
एस.ए.एस. नगर मोहाली में आईटी सिटी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 500 ग्राम चरस और 3 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।पुलिस के अनुसार एफआईआर नंबर 008 दिनांक 29 जनवरी 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पहले आरोपी नवेश शर्मा, निवासी सेक्टर-26 चंडीगढ़/बेला होम्स, मुबारिकपुर (डेराबस्सी) को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 150 ग्राम चरस बरामद हुई।पूछताछ के दौरान आरोपी के खुलासे के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी मोहित ठाकुर, निवासी फेज-11 को नामजद कर गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के दौरान 350 ग्राम चरस और 3 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने नशे की कमाई बताया है।
इस मामले की जांच एएसआई संदीप सिंह (पीपी सेक्टर 83-ए, इंडस्ट्रियल एरिया) द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम नशा तस्करी से जुड़े पिछले और आगे के नेटवर्क (बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक्स) की गहन जांच में जुटी हुई है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :