पंजाब 1 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब
साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर,31 जनवरी।स्पेशल डीजीपी ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा विंग, पंजाब, एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस, डिप्टी कमिश्नर मोहाली तथा एसपी ट्रैफिक मोहाली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला मोहाली ट्रैफिक पुलिस की ओर से डीएसपी ट्रैफिक श्री करनैल सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को सफलतापूर्वक मनाया गया।इसी क्रम में 30 जनवरी 2026 को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स एंड एडमिनिस्ट्रेशन (DSA&A) द्वारा अकादमिक ब्लॉक A-1 के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिवहन कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों और विद्यार्थियों सहित लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसपी ट्रैफिक मोहाली श्री करनैल सिंह,एआरटीओ श्री गगनदीप सिंह, कर्नल संजीव बख्शी (सेवानिवृत्त), सीनियर डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी,श्री खुशप्रीत सिंह घुमाण,असिस्टेंट डायरेक्टर, यूथ अफेयर्स एंड सर्विसेज तथा श्री शाहबाज़ सिंह, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर ओमबीर सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज खरड़ सहित विभिन्न थानों के ट्रैफिक अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
सेमिनार के दौरान डीएसपी ट्रैफिक ने ट्रैफिक प्रबंधन में अपने व्यापक अनुभव साझा करते हुए यातायात नियमों, सड़क अनुशासन और सुरक्षित ड्राइविंग पर प्रभावशाली ढंग से जानकारी दी। उन्होंने नियमों के पालन को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे अहम माध्यम बताया।अभियान के तहत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के उमंग क्लब के छात्र स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी कार्यक्रम को रोचक बनाए रखा।कार्यक्रम के अंत में यह अभियान जानकारीपूर्ण, मनोरंजक और प्रभावी साबित हुआ, जिससे उपस्थित लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिला मोहाली ट्रैफिक पुलिस द्वारा एनजीओ के सहयोग से साइकिल रैलियां, मोटर रैलियां, जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण, रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही कॉलोनियों और मोहल्लों में रिक्शों पर लगे स्पीकरों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।इस प्रकार जिला मोहाली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को पूरी तरह सफल और प्रभावी ढंग से मनाया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में 22 ग्राम कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई

पंजाब 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले में नशा तस्करी…
Share to :

प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में टेक्सटाइल प्रतिस्पर्धा और स्थिरता को बढ़ावा देने पर जोर

पंजाब 15 मार्च 22026(जगदीश कुमार) पंजाब सरकार ने प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन…
Share to :

कौमी इंसाफ मोर्चा तीन साल से जारी धरना, बाबा राज सिंह राजा बोले ‘निर्दोष बंदी सिंहों की रिहाई नहीं, जबकि दोषी बलात्कारी 15 बार पैरोल पर बाहर

मोहाली 7 जनवरी ( जगदीश कुमार)  कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से…
Share to :

पठानकोट में गैस संकट सुबह 4 बजे से कतारों में खड़े लोग, मंत्री कटारूचक्क ने एजेंसी को लगाई फटकार

पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के पठानकोट में रसोई गैस…
Share to :