हरियाणा 5 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला में आयोजित समाधान शिविर के दौरान जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने शिविर में पहुंची आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को बिना किसी देरी के समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त ने कुल सात जिलावासियों की विभिन्न समस्याएं सुनीं। शिविर के दौरान पंचकूला से बरवाला, मौली और बागवाली होते हुए शहजादपुर जाने वाली हरियाणा रोडवेज बस की समय-सारणी में बदलाव को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक को पूर्व में लागू समय-सारणी को तुरंत प्रभाव से बहाल करने के निर्देश दिए।इसके अलावा ब्लॉक मोरनी के गांव भोज पुदाना निवासी नरेश कुमार ने बारिश के कारण रास्ते पर मलबा आ जाने से आवागमन बाधित होने की समस्या उठाई। उपायुक्त ने इस पर जिला वन अधिकारी को जल्द से जल्द रास्ता साफ कर यातायात सुचारु करवाने के आदेश दिए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि जिलावासियों को समय पर राहत मिल सके और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट पहुंचे।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाता है। मुख्यमंत्री स्वयं इन शिविरों में उठाई गई समस्याओं और उनके समाधान की समीक्षा करते हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :