पंजाब 10 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब, एस.ए.एस. नगर द्वारा ‘हमारे बुजुर्ग, हमारा गौरव’ अभियान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सेक्टर-78 स्थित खेल भवन में एक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में जिले के 45 वरिष्ठ खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना की शानदार मिसाल पेश की।टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, उन्हें सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना था।प्रतियोगिता के दौरान खेल भवन में दर्शकों की भी बड़ी संख्या मौजूद रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सी.एम.एफ.ओ. श्री गुरमीत सिंह, पी.सी.एस. उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं।कार्यक्रम में जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नवदीप कौर भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला खेल अधिकारी एस.ए.एस. नगर रुपेश कुमार बेगड़ा और उनकी पूरी टीम के सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही, ताकि बुजुर्गों को समाज में सम्मान और सक्रियता के और अधिक अवसर मिल सकें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :