चंडीगढ़ 13 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ स्थित डीसी कार्यालय में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रात के समय आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।बताया जा रहा है कि आग डीसी ऑफिस के अंदरूनी हिस्से में लगी, जिससे कार्यालय में रखा कुछ सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।घटना के बाद डीसी ऑफिस के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा हिमाचल रोडवेज बस से टकराई स्कॉर्पियो, ड्राइवर गंभीर

चंडीगढ़ 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में मंगलवार को सेक्टर-38 लाइट पॉइंट…
Share to :

एक्सचेंज किए गए वाहन का स्वामित्व ट्रांसफर न करने पर डीलर जिम्मेदार चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग

चंडीगढ़ 9 जनवरी( जगदीश कुमार) यू.टी. चंडीगढ़ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में…
Share to :

डड्डूमाजरा कूड़ा विवाद पर हाईकोर्ट सख्त, कहा 10 साल बाद भी नहीं मिली राहत तो लगेगा भारी जुर्माना

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 डड्डूमाजरा में कूड़े के पहाड़ के निपटारे…
Share to :

गरीब मरीज निधि घोटाले में CBI कोर्ट सख्त, PGI के दो बर्खास्त कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

चंडीगढ़ 6 जनवरी (जगदीश कुमार)सीबीआई की विशेष अदालत ने पीजीआईएमईआर (PGI) से…
Share to :