हिमाचल प्रदेश 13 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश के ऊना। जिलेभर के मिड-डे-मील कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस चालकों, किसान सभा और मनरेगा कर्मियों ने सीटू, इंटक और एटक के बैनर तले एमसी पार्क ऊना में धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।प्रदर्शनकारियों ने मजदूर विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें समय पर वेतन दिया जाए और नियमित समय अवधि के बाद वेतन में बढ़ोतरी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बिजली संशोधन बिल वापस लेने तथा बैंकों के निजीकरण पर रोक लगाने जैसे मुद्दे भी प्रदर्शन में प्रमुखता से उठाए गए।सुबह 11:30 बजे सीटू के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन ने अपनी समस्याओं को लेकर विशेष रूप से प्रदर्शन किया। यूनियन के जिला अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समय पर वेतन न मिलने, वर्षों से एक ही मानदेय पर काम करवाने, अतिरिक्त विभागीय कार्यों का बोझ डालने और विभाग द्वारा दिए गए खराब मोबाइल फोन को न बदलने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया।नरेश शर्मा ने आरोप लगाया कि कई बार महीनों तक वेतन लंबित रहता है, जिससे परिवारों का भरण-पोषण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने के बावजूद वर्षों से मानदेय में कोई सुधार नहीं हुआ है। विभागीय कार्यों के अलावा अन्य योजनाओं का अतिरिक्त कार्य भी करवाया जाता है, लेकिन इसके बदले कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं दिया जाता।उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा दिए गए मोबाइल फोन लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहा है। कई कार्यकर्ताओं को मजबूरी में अपने पैसे खर्च कर मोबाइल फोन खरीदने पड़े हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
You May Also Like
हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’
- Editorial Team
- June 3, 2026
एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- Vishal
- January 14, 2026
मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका
- Editorial Team
- May 31, 2026
केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी
- Vishal
- January 14, 2026