पंजाब 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली डेराबस्सी शहर में बन रहा नया मल्टी-स्टोरी बस स्टैंड भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।नए बस स्टैंड में यात्रियों के लिए बड़ा और आरामदायक वेटिंग हॉल, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, बेहतर बुनियादी ढांचा और सुरक्षित निकासी मार्ग बनाए जा रहे हैं। साथ ही वाहनों की भीड़ कम करने के लिए विशाल पार्किंग एरिया का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा।हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने निर्माणाधीन स्थल का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और प्रोजेक्ट को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।विधायक ने कहा कि यह बस स्टैंड डेराबस्सी के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इसके शुरू होने से न केवल परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है और लोगों को सुरक्षित व सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।
पुराने बस स्टैंड और नगर परिषद की इमारतों को हटाकर यह प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :