पंजाब 20 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में सीनियर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप सिंह हांस के दिशा-निर्देशों पर असामाजिक तत्वों और भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 24 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सर्वण कुमार को हरियाणा के फतेहाबाद जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है।एसएसपी मोहाली द्वारा पी.ओ. स्टाफ का गठन कर भगोड़ों को पकड़ने के लिए विशेष टास्क दिया गया था। इसी कड़ी में कप्तान पुलिस (जांच) सौरव जिंदल, पी.पी.एस. और उप कप्तान पुलिस अजीतपाल सिंह के मार्गदर्शन में इंचार्ज पी.ओ. स्टाफ एसआई बलविंदर सिंह सहित पुलिस टीम ने आरोपी सर्वण कुमार पुत्र हनुमान सिंह निवासी गांव भिरडाना, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) को 18 फरवरी 2026 को उसके गांव से गिरफ्तार किया।आरोपी को 16 अगस्त 2003 को धारा 82, 83 सीआरपीसी के तहत भगोड़ा घोषित किया गया था। उसके खिलाफ थाना फेज-1, मोहाली में मुकदमा नंबर 153 दिनांक 06.05.2002 के तहत धारा 460 आईपीसी दर्ज है।मामले का विवरण 7/8 मई 2003 की रात आरोपी ने सी-123 इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8, मोहाली स्थित सनटाइम एजेंसी फैक्ट्री में शीशा तोड़कर प्रवेश किया और चौकीदार दीना नाथ पुत्र प्रेम वल्लभ जोशी निवासी जिला पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले उसी फैक्ट्री में चौकीदार था, लेकिन पैसों की हेराफेरी और चोरी की शिकायत के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।हत्या के बाद आरोपी ने फैक्ट्री से 550 रुपये और मृतक के सिरहाने से 1500 रुपये लेकर फरार हो गया। वह हरियाणा में ठिकाने बदलता रहा और गुरुग्राम में पेंटिंग का काम करता था। हाल ही में गांव लौटने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी को 19 फरवरी 2026 को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आगे की पूछताछ जारी है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हांस ने कहा कि भगोड़े अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से भागने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली के छह स्पोर्ट्स स्टेडियमों के संचालन का जिम्मा ठेके पर, कोच भर्ती पर 3 करोड़ खर्च करेगा गमाडा

पंजाब 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट…
Share to :

जालंधर में पासिंग आउट परेड में CM मान का संदेश “गरीब की दुआ कमाओ, संवेदनशील पुलिसिंग अपनाओ”

पंजाब 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के (C M)भगवंत मान बुधवार…
Share to :

ज़ीरकपुर में नकली पनीर-घी का बड़ा खेल बेनकाब, भबात में पुलिस-हेल्थ विभाग की संयुक्त रेड

ज़ीरकपुर 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब के ज़ीरकपुर इलाके में लोगों की सेहत…
Share to :

पावरकॉम-ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन 7 फरवरी को दिरबा धरने में होगी शामिल

पंजाब 6 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जीरकपुर। पावरकॉम एवं…
Share to :