पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर और गुरदासपुर में छापेमारी कर करीब 180 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। इस ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 2 पिस्टल, 4 मैगजीन, 60 कारतूस और 5.75 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद हुई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे और सीमावर्ती क्षेत्र के जरिए हेरोइन की खेप मंगवा रहे थे।शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है और लंबे समय से पंजाब में नशे की सप्लाई कर रहा था।गुरदासपुर में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य भी जल्द गिरफ्त में आ सकते हैं।डीजीपी ने बताया कि राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सीमापार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :