पंजाब 2 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर में होली से पहले स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। शहर के कई नामी शिक्षण संस्थानों को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिसमें होली के दिन खून-खराबे की बात कही गई है। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।जानकारी के अनुसार जालंधर के एपीजे स्कूल और पुलिस डीएवी स्कूल समेत अन्य स्कूलों को भेजे गए ईमेल में आपत्तिजनक और भय फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया है। संदेश में ट्रेनों को निशाना बनाने का भी जिक्र किया गया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।धमकी भरा ईमेल सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। संबंधित स्कूलों में पुलिस टीमें पहुंचीं और एहतियातन छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच की जा सके।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल को जांच सौंपी गई है। तकनीकी जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किस स्थान और किस आईडी से भेजी गई।
गौरतलब है कि शहर में हाल ही में हुई दो फायरिंग की घटनाओं के बाद पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में स्कूलों को मिली धमकी ने अभिभावकों की चिंता और बढ़ा दी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :