पंजाब 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब सरकार ने सामाजिक कल्याण योजनाओं को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार जरूरतमंद वर्गों को पारदर्शी और समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।सबसे अहम घोषणा एसिड अटैक पीड़ितों की पेंशन को लेकर की गई है। सरकार ने मासिक पेंशन राशि 8,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी है। यह बढ़ी हुई राशि महिला और पुरुष, दोनों पीड़ितों को समान रूप से दी जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से अधिक संबल मिल सके।आशीर्वाद योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 51,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। अब तक इस योजना के लिए 1,030 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। सरकार ने आवेदन की समय-सीमा एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष कर दी है। साथ ही, धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए अब आवेदन केवल ‘सेवा पोर्टल’ के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। वर्ष 2011 से लंबित मामलों के लिए 6 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी कर दी गई है।वर्तमान में23,62,579 बुजुर्गों को 1,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। यह राशि हर महीने के पहले सप्ताह में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। जांच के दौरान फर्जी और मृत लाभार्थियों के नाम हटाकर 170 करोड़ रुपये की रिकवरी प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें से 61 करोड़ रुपये की वसूली का दावा किया गया है।इसके अलावा, सरकार 17,000 पदों पर भर्ती करने जा रही है, जिनमें दिव्यांग कोटे के बैकलॉग पदों को प्राथमिकता दी जाएगी। बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया को भी सरल बनाते हुए 16 जिलों में एडॉप्शन एजेंसियां स्थापित की गई हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :
Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग

चंडीगढ़ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मरीजों की सुविधा और समय बचाने के उद्देश्य…
Share to :