चंडीगढ़ 7 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद Satnam Singh Sandhu से मुलाकात कर चंडीगढ़ में प्रशासन द्वारा शेयर वाइस रजिस्ट्री को दोबारा खोलने के फैसले का स्वागत किया।प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम चोपड़ा, चीफ पैट्रन कमल गुप्ता, चेयरमैन त्रिलोचन बिट्टू, जनरल सेक्रेटरी जतिंदर सिंह, रमन बजाज और अनिल शामिल थे।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि रजिस्ट्री दोबारा शुरू होने से प्रॉपर्टी कारोबार और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से रजिस्ट्री बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और प्रॉपर्टी से जुड़े काम प्रभावित हो रहे थे।हालांकि प्रतिनिधिमंडल ने यह मुद्दा भी उठाया कि संसद में भारत सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि Chandigarh के स्टेटस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि कैपिटोल कॉम्प्लेक्स के अलावा शहर के अन्य किसी सेक्टर को हेरिटेज का दर्जा नहीं दिया गया है।ऐसे में एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की कि इस विषय पर पूरी तरह स्पष्टता दी जाए, ताकि लोगों में किसी प्रकार का भ्रम न रहे।सांसद सतनाम सिंह संधू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे को संबंधित स्तर पर उठाकर उचित समाधान का प्रयास करेंगे।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026