पंजाब 13 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट के दौरान पंजाब में निवेश के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। इसी कड़ी में यूके आधारित कंपनी “3 एसोसिएट्स” ने राज्य में 1,407 करोड़ रुपये के बड़े निवेश की घोषणा की है।यह घोषणा कंपनी के सीईओ जसदेव सग्गर ने प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में आयोजित उच्च स्तरीय सत्र “अनलॉकिंग ऑपर्च्युनिटीज अंडर CETA: स्ट्रेंथनिंग यूके-पंजाब ट्रेड इन्वेस्टमेंट पार्टनरशिप्स” के दौरान की। इस अवसर पर पंजाब के उद्योग एवं व्यापार मंत्री संजीव अरोड़ा और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी उपस्थित रहे।
प्रस्तावित प्रोजेक्ट की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) लगभग 4,700 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस निवेश से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने के साथ-साथ ज्ञान आधारित और डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में पंजाब की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।इस मौके पर उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार निवेशकों को बेहतर माहौल और हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि निवेशक-अनुकूल नीतियों, पारदर्शी व्यवस्था और मजबूत बुनियादी ढांचे के कारण पंजाब वैश्विक निवेशकों की पसंदीदा मंजिल बनता जा रहा है।शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह निवेश पंजाब की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर जोर देते हुए कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड जैसी यूके की प्रमुख शिक्षा संस्थाओं के साथ अकादमिक साझेदारी की इच्छा भी जताई।कंपनी के सीईओ जसदेव सग्गर ने कहा कि पंजाब की युवा आबादी, मजबूत संस्थागत ढांचा और प्रगतिशील नीतियां कंपनी को यहां निवेश के लिए आकर्षित करने वाले प्रमुख कारक रहे हैं।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (तकनीकी शिक्षा) तेजवीर सिंह, यूके की डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लियो, यूके डिपार्टमेंट फॉर बिजनेस एंड ट्रेड के हरजिंदर कंग तथा पंजाब डेवलपमेंट कमीशन की वाइस-चेयरपर्सन सीमा बंसल भी उपस्थित रहे।इस निवेश घोषणा को प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट के तहत राज्य में बढ़ते औद्योगिक निवेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट ‘पार्ट्स से प्लेटफॉर्म’ की ओर बढ़ रहा पंजाब का साइकिल उद्योग, ई-बाइक्स से वैश्विक बाजार में बड़ी छलांग की तैयारी

पंजाब 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट के दौरान…
Share to :

हमारे बुजुर्ग, हमारा गौरव’ अभियान के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

पंजाब 10 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में सामाजिक सुरक्षा,…
Share to :

मोहाली जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

मोहाली 8 जनवरी ( जगदीश कुमार)पंजाब में एक बार फिर बम धमकी…
Share to :

जब वर्दी से आगे बढ़कर दिल ने चुना साथ IPS नवजोत सिमी और IAS तुषार सिंगला की अनोखी लव स्टोरी

पंजाब 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) पंजाब प्यार न उम्र देखता है,…
Share to :