पंजाब 13 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मोहाली तेजी से टेक्नोलॉजी और स्टार्ट-अप हब के रूप में उभर रहा है। उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि आने वाले समय में मोहाली को “सिलिकॉन वैली” के रूप में विकसित किया जाएगा।प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 के पहले दिन प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में आयोजित “ब्रांड मोहाली” सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि अब मोहाली केवल एक सैटेलाइट शहर नहीं, बल्कि वैश्विक टेक्नोलॉजी और स्टार्ट-अप डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार कलकत भवन में दक्षिण कोरिया की प्रसिद्ध पंग्यो टेक्नो वैली की तर्ज पर एक आधुनिक स्टार्ट-अप हब स्थापित कर रही है, जो नवाचार और उद्यमिता का प्रमुख केंद्र बनेगा।मंत्री ने नई औद्योगिक नीति की जानकारी देते हुए कहा कि आईटी कंपनियों और डेटा सेंटरों को अब कमर्शियल की बजाय इंडस्ट्रियल बिजली दरों का लाभ मिलेगा, जिससे मोहाली में आईटी कंपनियों को देश की सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध होगी। इसके अलावा आईटी कंपनियों के लिए प्रति कर्मचारी ₹5000 प्रति माह और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) के लिए ₹7000 प्रति कर्मचारी प्रति माह तक सब्सिडी देने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके।संजीव अरोड़ा ने कहा कि मोहाली आईटी, हॉस्पिटैलिटी, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। शहर में ₹900 करोड़ के निवेश से अस्पतालों के बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पहाड़ी क्षेत्रों की नजदीकी के कारण मोहाली डेस्टिनेशन वेडिंग और अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के लिए भी आकर्षक स्थान बन रहा है।इस अवसर पर हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग ने बताया कि पिछले एक वर्ष में मोहाली में ₹10,000 करोड़ से अधिक की जमीन की नीलामी हुई है और शहर के समग्र विकास के लिए लगभग 7000 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य मोहाली को एशिया के प्रमुख निवेश केंद्रों में शामिल करना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल की ऑडियो वायरल

पंजाब 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को…
Share to :

मोहाली बच्ची अपहरण व तस्करी मामला कोर्ट ने मुख्य आरोपी गायत्री शर्मा उर्फ सोनिया की नियमित जमानत याचिका खारिज की

पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली में बच्ची के…
Share to :

पंजाब का ₹2.60 लाख करोड़ का बजट पेश, महिलाओं को ₹1000 महीना देने का ऐलान

पंजाब 8 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब Harpal Singh Cheema ने पंजाब…
Share to :

पंजाब सरकार का बड़ा यू-टर्न FIR डाउनलोड पर ₹80 फीस का फैसला वापस

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंजाब सरकार ने पुलिस वेबसाइट से एफआईआर…
Share to :