पंजाब 15 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में मोहाली-लुधियाना हाईवे पर गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज लूट और हमले की घटना सामने आई है। तीन युवकों ने तलवारों के बल पर एक युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को रोककर लूटपाट की और विरोध करने पर युवक को फ्लाईओवर से करीब 35 फीट नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-41 निवासी अंकित अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर खरड़ की ओर जा रहे थे। रात करीब 2 बजे लुधियाना-खरड़ हाईवे पर एक फ्लाईओवर के पास तीन युवक, जो निहंग वेशभूषा में थे और तलवारें लिए हुए थे, अचानक सामने आकर खड़े हो गए और उन्होंने बाइक रुकवा ली।आरोपियों ने दोनों से मोबाइल फोन और कीमती सामान देने को कहा। बदमाशों ने युवती से चांदी की चेन, मोबाइल फोन और यहां तक कि उसकी सोने की नथ भी जबरन उतार ली। जब अंकित और उसकी गर्लफ्रेंड ने विरोध किया तो आरोपियों ने युवती के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।इस दौरान अंकित ने आरोपियों को अपनी बाइक लेकर भागने से रोकने के लिए बाइक की चाबी दूर फेंक दी। इससे गुस्साए तीनों हमलावरों ने अंकित की बेरहमी से पिटाई की और उसे फ्लाईओवर से लगभग 35 फीट नीचे फेंक दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लूटे गए मोबाइल की आखिरी लोकेशन मोरिंडा इलाके में बताई जा रही है।गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अंकित ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही एंबुलेंस को फोन किया। पहले उसे खरड़ के अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल और फिर जीएमसीएच में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार अंकित की रीढ़ की हड्डी के एल-4 हिस्से में फ्रैक्चर हुआ है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना देर रात हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

महिला दिवस पर जरूरतमंद बेटियों को मिला सहारा, सामूहिक विवाह से पहले लहंगे और कपड़े भेंट

पंजाब 8 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के Mohali में अंतरराष्ट्रीय…
Share to :

तरनतारन में ग्रामीणों ने 3 लुटेरों को पकड़ा, ट्रैक्टर से बांधकर पूरे गांव में घुमाया वीडियो वायरल

पंजाब 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के Tarn Taran जिले…
Share to :

मोहोली में 16 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

पंजाब 11 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले में बुधवार…
Share to :

एस.ए.एस. नगर में 29 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप, 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

पंजाब 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर,जिला रोजगार…
Share to :