पंजाब 18 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक युवक को गोली लगने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।इस घटना को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में गुंडागर्दी बढ़ रही है और आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की और चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।
वहीं, एसीपी शिव दर्शन के अनुसार शुरुआती जानकारी में इसे हमलावर द्वारा चलाई गई गोली बताया गया था। लेकिन जांच में सामने आया कि युवक अपने रिश्तेदार की लाइसेंसी पिस्टल को चेक कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :