पंजाब 19 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के होशियारपुर के मुकेरियां इलाके में इंसाफ न मिलने और आरोपियों की लगातार धमकियों से परेशान होकर 32 वर्षीय युवक सुनील कुमार ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि करीब ढाई महीने पहले हुए एक विवाद में सुनील पर तीन युवकों ने बेसबॉल बैट से जानलेवा हमला किया था, जिसमें उसके सिर और आंख पर गंभीर चोटें आई थीं। हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर रेफर किया गया था।इलाज के बाद भी सुनील शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था। परिवार के अनुसार, वह पिछले दो महीनों से थाना मुकेरियां के चक्कर काट रहा था, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी बीच आरोपी लगातार उस पर केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहे थे, जिससे वह गहरे तनाव में चला गया।
मृतक की मां और बहनों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती और आरोपियों की धमकियों ने सुनील को यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। सुनील अपने परिवार का इकलौता सहारा था और एक बॉडी बिल्डर भी था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।यह घटना एक बार फिर कानून व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राजकोषीय दबाव के बीच पंजाब सरकार आखिरी तिमाही में ₹12,006 करोड़ का कर्ज लेगी

पंजाब 4 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )राज्य पर बढ़ते वित्तीय दबाव के…
Share to :

लुधियाना में जायदाद के लालच में पत्नी बनी मास्टरमाइंड, बेटे से कराई पति की हत्या

पंजाब 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना जिले के…
Share to :

पंजाब का नाम रोशन MRSAFPI के कैडेट जसनूर सिंह ने CDS में हासिल की AIR-1, सुखराज सिंह हीरा चौथे स्थान पर

दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़, 7 अप्रैल 2026 पंजाब ने एक बार फिर रक्षा…
Share to :

पीआईएस रिहायशी विंग्स के ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित, 660 खिलाड़ियों ने लिया भाग

पंजाब 28 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार ) पंजाब खेल विभाग के निदेशक…
Share to :