चंडीगढ़ 21 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में जिम के बाहर गोली मारकर हत्या किए गए प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव पीजीआई से उनके पैतृक गांव कुब्बाहेड़ी (मोहाली) लाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किए।इसके बाद ‘सतनाम वाहे गुरु’ के जाप के बीच शव को श्मशान घाट ले जाया गया, जहां बड़े भाई दीपेंद्र सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।गौरतलब है कि 18 मार्च को चिन्नी की सेक्टर-9 स्थित एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 19 मार्च को हरियाणा के कैथल में मुठभेड़ के बाद दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था।शुक्रवार को परिवार की सहमति के बाद पोस्टमॉर्टम किया गया, जो करीब साढ़े तीन घंटे तक चला। पोस्टमॉर्टम दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुआ था।मृतक के भाई दीपेंद्र सिंह ने बताया कि चिन्नी अपने अलग लाइफस्टाइल के कारण सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय था। हालांकि, कुछ लोग उसे गलत समझते थे। उन्होंने कहा कि चिन्नी के सपने बड़े थे और वह परिवार का सहारा था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पहले ही भाई को उसकी सुरक्षा को लेकर आगाह किया था, क्योंकि उसके कई दुश्मन थे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :