चंडीगढ़ 21 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल का राजस्थान के अलवर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान साउंड ऑपरेटर के साथ तीखा विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने गुस्से में माइक छोड़ दिया और श्रद्धालुओं के बीच जाकर बिना माइक के ही भजन गाने लगे।जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान भजन शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद माइक की आवाज में दिक्कत आने लगी। मित्तल ने साउंड ऑपरेटर को आवाज बढ़ाने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे तीखी नोकझोंक में बदल गई।मित्तल का आरोप है कि साउंड ऑपरेटर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गलत इशारे भी किए। हालांकि आयोजकों के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने दोबारा भजन शुरू किया, लेकिन माइक में बार-बार सीटी (विसल) जैसी आवाज आने लगी। इससे नाराज होकर उन्होंने माइक पूरी तरह छोड़ दिया।गायक ने आयोजकों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि आयोजकों ने समस्या का समाधान कराने के बजाय साउंड ऑपरेटर का पक्ष लिया, जिससे उन्हें काफी दुख हुआ।घटना के बाद कन्हैया मित्तल ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कलाकारों के साथ इस तरह का व्यवहार आम होता जा रहा है। साथ ही उन्होंने नए और उभरते कलाकारों को सलाह दी कि वे प्रोफेशनल तरीके से काम करें और बिना एडवांस पेमेंट के मंच पर न जाएं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र को बड़ा तोहफा FAR दोगुना करने की सिफारिश, फेज-3 में 4 मंज़िला निर्माण का रास्ता साफ

चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के औद्योगिक सेक्टर के लिए…
Share to :

मुख्यमंत्री से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो पर सियासी घमासान, सुनील जाखड़ ने फोरेंसिक जांच की उठाई मांग

चंडीगढ़ 10 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ मुख्यमंत्री से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो…
Share to :

CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी, लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर 95.70% छात्र पास

दैनिक खबरनामा 15 अप्रैल 2026 सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने…
Share to :

₹597 करोड़ घोटाला आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 19 ठिकानों पर छापे

चंडीगढ़ 14 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ ₹597 करोड़ के कथित…
Share to :