चंडीगढ़ 21 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल का राजस्थान के अलवर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान साउंड ऑपरेटर के साथ तीखा विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने गुस्से में माइक छोड़ दिया और श्रद्धालुओं के बीच जाकर बिना माइक के ही भजन गाने लगे।जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान भजन शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद माइक की आवाज में दिक्कत आने लगी। मित्तल ने साउंड ऑपरेटर को आवाज बढ़ाने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे तीखी नोकझोंक में बदल गई।मित्तल का आरोप है कि साउंड ऑपरेटर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गलत इशारे भी किए। हालांकि आयोजकों के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने दोबारा भजन शुरू किया, लेकिन माइक में बार-बार सीटी (विसल) जैसी आवाज आने लगी। इससे नाराज होकर उन्होंने माइक पूरी तरह छोड़ दिया।गायक ने आयोजकों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि आयोजकों ने समस्या का समाधान कराने के बजाय साउंड ऑपरेटर का पक्ष लिया, जिससे उन्हें काफी दुख हुआ।घटना के बाद कन्हैया मित्तल ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कलाकारों के साथ इस तरह का व्यवहार आम होता जा रहा है। साथ ही उन्होंने नए और उभरते कलाकारों को सलाह दी कि वे प्रोफेशनल तरीके से काम करें और बिना एडवांस पेमेंट के मंच पर न जाएं।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026