चंडीगढ़ 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-36 में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान अनमोल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश सरकार में तैनात मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का भतीजा बताया जा रहा है। वह चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 बजे अनमोल अपने दोस्तों के साथ बाइक राइड पर निकला था। जब वह सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज के सामने पहुंचा, तो उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, घटना के समय मौजूद उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मौली जागरां में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, 20-25 युवकों का परिवार पर कातिलाना हमला

दैनिक कहबरनामा 21 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के मौली जागरां स्थित विकास नगर…
Share to :

होली पर भीग गया मोबाइल घबराएं नहीं, इन आसान उपायों से बचाएं अपना फोन

चंडीगढ़ 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) होली पर रंग और पानी…
Share to :

मनीमाजरा ज्वेलरी शॉप से 505 ग्राम सोने की चोरी आरोपी की डिफ़ॉल्ट बेल रद्द, 15 दिन में सरेंडर का आदेश

चंडीगढ़ 14 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ मनीमाजरा में एक ज्वेलरी…
Share to :

पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति क्या ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनेगी गेम-चेंजर

चंडीगढ़ 2 जनवरी संपादकीय (हितेश)भारत जैसे कल्याणकारी देश में स्वास्थ्य सेवाएं हमेशा…
Share to :
Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कौशाम्बी में यमुना की जलधारा से अवैध खनन का वीडियो वायरल, सराय अकील के मल्हिपुर उर्फ श्यामपुर बालू घाट पर पोकलैंड मशीनों का धड़ल्ले से इस्तेमाल

कौशाम्बी जिले के सराय अकील थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हिपुर उर्फ श्यामपुर बालू…
Share to :

कालेश्वर मंदिर में अटल जन्म शताब्दी कार्यशाला, साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बांदा उत्तर प्रदेश 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पैलानी मार्ग स्थित कालेश्वर मंदिर में…
Share to :

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग

चंडीगढ़ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मरीजों की सुविधा और समय बचाने के उद्देश्य…
Share to :

पंजाब में भाईचारे की मिसाल छोटे साहिबजादों की शहादत पर मुस्लिम समाज ने जोड़े हाथ, डेराबस्सी में लगाया गया लंगर

डेराबस्सी 28 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब की धरती ने एक बार फिर गंगा-जमुनी…
Share to :