चंडीगढ़ 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते 23 मार्च से 28 मार्च तक पूरे शहर को नो-फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट निशांत कुमार यादव द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि 27 और 28 मार्च को प्रस्तावित वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।हाल के दिनों में ड्रोन के जरिए संभावित आतंकी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी के चलते शहर में किसी भी प्रकार के ड्रोन, क्वाडकॉप्टर या अन्य मानवरहित हवाई यानों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश पुलिस, अर्धसैनिक बलों, वायुसेना, एसपीजी और सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसियों पर लागू नहीं होगा। आम नागरिकों और निजी संस्थानों को इस दौरान ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और आदेशों का पालन करें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

CHB अलॉटियों को बड़ी राहत की तैयारी नीड बेस्ड चेंज पर 10 रियायतें जल्द बहाल हो सकती हैं

चंडीगढ़ 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड (CHB) के…
Share to :

हरियाणा राज्यसभा चुनाव नामांकन का आज आखिरी दिन, भाजपा से संजय भाटिया और कांग्रेस से कर्मवीर सिंह बौद्ध मैदान में

चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। हरियाणा में राज्यसभा…
Share to :

चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा की दिनदहाड़े हत्या 12 गोलियां मारकर की गई वारदात, गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली जिम्मेदारी, दोस्त ने खोले कई राज

चंडीगढ़ 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी…
Share to :

चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय और बस स्टैंड को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

चंडीगढ़ 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) Chandigarh के सेक्टर-34 और इंडस्ट्रियल…
Share to :