पंजाब 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर की रहने वाली एक युवती की मोहाली के खरड़ स्थित उसके प्रेमी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, युवती 19 मार्च की रात करीब 11:30 बजे जालंधर से अपने बॉयफ्रेंड युवराज से मिलने खरड़ पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन अगले ही दिन 20 मार्च की सुबह घर के अंदर युवती का शव पंखे से लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही खरड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान जालंधर के हरदयाल नगर निवासी अनामिका के रूप में हुई है।वहीं, युवती के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई का कहना है कि आरोपी युवराज ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते वह इस हद तक मजबूर हो गई कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों का मानना है कि यह सामान्य आत्महत्या नहीं, बल्कि इसके पीछे प्रताड़ना की बड़ी वजह हो सकती है।हालांकि, आरोपी युवक के परिवार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, अमृतसर आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 पंजाब के जालंधर और अमृतसर में मंगलवार…
Share to :

मोहाली के देवीनगर में महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

पंजाब 10 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली जिले के…
Share to :

PSEB 10वीं का रिजल्ट घोषित फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने किए पूरे 650 अंक, टॉप-3 में दो लड़कियां शामिल

दैनिक ख़बरनामा 11 मई 2026 मोहाली पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने…
Share to :

पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड ने 7831 औद्योगिक कामगारों को 17.11 करोड़ रुपये के लाभ दिए मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद

दैनिक खबरनाम 23 अप्रैल 2026 एस ए एस नगर, राज्य में औद्योगिक…
Share to :