पंजाब 14 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले ने अब सियासी रंग पकड़ लिया है। इस केस में सीबीआई जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को मोहाली समेत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया।मोहाली के डेराबस्सी में भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राज्य सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, जिससे जनता में भारी रोष है। इस दौरान बन्नी संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सीबीआई जांच से इनकार करना बेहद गंभीर मुद्दा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, भाजपा अपना आंदोलन जारी रखेगी।भाजपा नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही सीबीआई जांच का ऐलान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस प्रदर्शन के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी टकराव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026