दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंजाब के मोहाली के सेक्टर-80 स्थित एक पीजी में 22 वर्षीय युवती रिद्धिमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिद्धिमा मूल रूप से अबोहर (फाजिल्का) की रहने वाली थी और पिछले करीब साढ़े तीन साल से मोहाली में रहकर एक निजी कंपनी में काम कर रही थी।मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि रिद्धिमा लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ओम तरुण शिव (गुरदासपुर निवासी) द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित की जा रही थी। परिवार का कहना है कि आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था और रिद्धिमा को किसी और से शादी करने भी नहीं दे रहा था। आरोप है कि उसने पहले तय हुई उसकी शादी भी तुड़वा दी थी।जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को पीजी में दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आत्महत्या से पहले रिद्धिमा ने कनाडा में रहने वाली अपनी एक दोस्त को फोन कर अपनी परेशानी साझा की थी।अगले दिन 28 फरवरी को उसका शव कमरे में लटका मिला। मामले की जांच के बाद पुलिस ने 25 मार्च को आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :