दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 पंजाब के बठिंडा जिले के मौड़ मंडी में कांग्रेस नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने आत्महत्या कर ली। दविंदर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्होंने 8 मिनट 45 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए चंडीगढ़ के एक बिल्डर को जिम्मेदार ठहराया।वीडियो में दविंदर ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में पहली और आखिरी बार वीडियो बनाई है और उनके साथ बड़ा धोखा हुआ है। उन्होंने सुषमा बिल्टेक के मालिक बिंदरपाल मित्तल, उनके बेटे प्रतीक मित्तल, भरत मित्तल और उनके परिवार पर गंभीर धोखाधड़ी के आरोप लगाए।दविंदर ने बताया कि उनके पिता तीन बार विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं और परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां से मदद मांगी थी। परिवार ने जमीन बेचकर पैसे दिए और पिता की मौत के बाद मिले 55 लाख रुपये भी उन्होंने निवेश कर दिए थे।उन्होंने वीडियो में बताया कि उन पर एसबीआई बैंक रामपुरा फूल का करीब 80 लाख रुपये का कर्ज है, जबकि 10-20 लाख रुपये अन्य लोगों के भी देने हैं। दविंदर ने दावा किया कि उन्हें बिल्डर से करीब 4 करोड़ रुपये लेने थे।उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा में पोस्टमार्टम न कराने की अपील भी की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दविंदर नत्त पेशे से वकील थे।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
You May Also Like
अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
- Vishal
- December 25, 2025
उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में
- Vishal
- December 27, 2025
अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
- Vishal
- December 27, 2025
कूड़े के पहाड़ पर विकास की जीत, राजधानी को मिला राष्ट्र प्रेरणा स्थल
- Vishal
- December 27, 2025