दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। सेक्टर-28/इंडस्ट्रियल एरिया लाइट पॉइंट पर तेज रफ्तार कार ने सब्जी से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ऑटो को करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया।घायल सुनील यादव सब्जी सप्लाई का काम करता है और हादसे के समय सेक्टर-26 मंडी से सब्जी लेकर एलांते मॉल जा रहा था। तभी लाइट पॉइंट पर तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक ऑटो को काफी दूर तक घसीटता रहा। जब आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी तो चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।हादसे में सुनील यादव के सिर पर गंभीर चोट आई है और उसके दो दांत भी टूट गए हैं। उसे तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026