दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। सेक्टर-28/इंडस्ट्रियल एरिया लाइट पॉइंट पर तेज रफ्तार कार ने सब्जी से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ऑटो को करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया।घायल सुनील यादव सब्जी सप्लाई का काम करता है और हादसे के समय सेक्टर-26 मंडी से सब्जी लेकर एलांते मॉल जा रहा था। तभी लाइट पॉइंट पर तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक ऑटो को काफी दूर तक घसीटता रहा। जब आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी तो चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।हादसे में सुनील यादव के सिर पर गंभीर चोट आई है और उसके दो दांत भी टूट गए हैं। उसे तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
You May Also Like
एक हफ्ते के घने कोहरे के बाद ट्राइसिटी में लौटी धूप, तापमान में दर्ज हुई बड़ी बढ़ोतरी
- Vishal
- January 6, 2026
चंडीगढ़ ड्रग्स सिंडिकेट केस साहिल उर्फ प्रिंस की जमानत खारिज, कोर्ट बोली—गंभीर है मामला
- Vishal
- April 11, 2026
चंडीगढ़ का पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा मजबूत हर 10 मिनट में मिलेगी बस, मेट्रो से ज्यादा कारगर बताए बस सेवा
- Vishal
- January 11, 2026
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, चंडीगढ़ बैठक में चन्नी-सीनियर नेताओं में तीखी बहस
- Vishal
- February 18, 2026