दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 पंजाब के अबोहर में एक पीजी (PG) में रह रही 28 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। यह घटना बस स्टैंड के पीछे स्थित एक पीजी की है, जहां युवती का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान गीता के रूप में हुई है, जो अरनीवाला की रहने वाली थी।जानकारी के अनुसार, गीता पिछले एक साल से अबोहर के समर सिनेमा में काम कर रही थी और उसी पीजी में रह रही थी। पीजी संचालिका मीनू आहूजा ने बताया कि गीता ने करीब एक हफ्ते पहले ही अपना कमरा बदलकर एसी रूम लिया था।मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे गीता का एक जानकार रवि पीजी पहुंचा और उसने संचालिका को बताया कि गीता की तबीयत खराब है। इसके बाद जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो अंदर गीता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रवि को आधी रात को गीता की तबीयत खराब होने की जानकारी कैसे मिली। संचालिका के अनुसार, रवि को गीता के पिता ने पहले अपना जानकार बताकर मिलवाया था, इसलिए उन्होंने दरवाजा खोल दिया।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण और समय का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :