दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की भारी किल्लत ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जिला हमीरपुर के सुजानपुर उपमंडल में घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को नोहली पुल पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया।उधर, जिला कुल्लू और पर्यटन नगरी मनाली में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। यहां गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोगों का नंबर अगले दिन आ रहा है। इससे लोगों का पूरा दिन गैस लेने में ही गुजर रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि गैस की नियमित आपूर्ति न होने से उनकी दैनिक दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल के निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, किताबें-वर्दी एक दुकान से लेने का दबाव डालने पर होगी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश 8 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के निजी…
Share to :

ज्वालामुखी मंदिर में भक्त की अटूट आस्था, मनोकामना पूर्ण होने पर चढ़ाया 880 ग्राम चांदी का छत्र

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ज्वालामुखी…
Share to :

कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर ‘झरोखा कोच’ का सफल ट्रायल, अब सैलानियों को मिलेगा शानदार व्यू अनुभव

हिमाचल प्रदेश 17 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश विश्व धरोहर में…
Share to :

Year 2025: आपदाओं की मार, पुनर्निर्माण की चुनौती और बढ़ता कर्ज हिमाचल प्रदेश गहरे संकट में

शिमला | 29 दिसंबर | जगदीश कुमार साल 2025 हिमाचल प्रदेश के…
Share to :