दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 इंडियन प्रीमियर लीग में Arshdeep Singh अपने खेल के साथ-साथ अपने मजाकिया अंदाज को लेकर भी चर्चा में हैं। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के मैच में एक ओवर में 11 गेंदें फेंकने के अनुभव के बाद उन्होंने इस पर खुद ही हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी।चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के लिए जाते समय चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फैंस ने उनसे कहा कि “भाजी, आप लाइन में अच्छे नहीं लगते।” इस पर अर्शदीप ने हंसते हुए जवाब दिया—“मुझे लाइन में ही रहने दो, मेरी सारी बॉल्स लाइन से बाहर जा रही हैं।” इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।अर्शदीप ने अपने यूट्यूब वीडियो में टीम के साथ सफर, फैंस के साथ सेल्फी और ड्रेसिंग रूम के हल्के-फुल्के पलों को शेयर किया। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि “मुझे 12 गेंदों में 13 रन पड़े हैं, अगर 6 गेंद करता तो स्कोर कितना होता, ये दुनिया को बताओ।उन्होंने ट्रोल्स पर भी खुलकर बात की। अर्शदीप ने कहा कि कुछ लोग उन्हें गालियां देकर भी खुद को उनका फैन बताते हैं, लेकिन वह ऐसे सभी मैसेज के स्क्रीनशॉट संभालकर रखते हैं।वहीं, इसी वीडियो में लेग स्पिनर Yuzvendra Chahal ने अपनी दिनचर्या का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें मैच के बाद रिकवरी के लिए 8 घंटे की नींद जरूरी लगती है और उन्हें मसाला चाय पीना भी पसंद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दांतों की देखभाल बेहद जरूरी: डॉ. संगीता जैन, विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पंजाब 20 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) मिलता है कि है पंजाब के…
Share to :

अमृतसर डीएम आत्महत्या मामला गरमाया लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग पर चंडीगढ़ में विपक्ष का प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े वाटर कैनन

पंजाब 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) अमृतसर में पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन…
Share to :

बिजली कर्मियों की हड़ताल का असर, पांच माह से नहीं पहुंचे बिल उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता

पंजाब 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जीरकपुर के बलटाना, हरमिलाप…
Share to :

एस.ए.एस. नगर में गेहूं के नाड़ को आग न लगाने हेतु जागरूकता अभियान शुरू, पब्लिसिटी वैन रवाना

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 एस.ए.एस. नगर,कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, एस.ए.एस.…
Share to :