दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों से मौसम ने करवट ले ली है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है। शनिवार को पठानकोट में तेज बारिश ने ठंडक और बढ़ा दी।मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस बीच पटियाला में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राज्य के 22 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। इनमें से 8 जिलों—पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली—में ओलावृष्टि के साथ आंधी और बिजली गिरने का खतरा है। वहीं, अन्य 14 जिलों—अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर—में तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।बारिश के आंकड़ों की बात करें तो पठानकोट जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। यहां थेन बांध पर 9.5 मिमी और केवीके में 1.5 मिमी बारिश हुई। फाजिल्का के अबोहर में 4.0 मिमी, रूपनगर में भाखड़ा बांध पर 1.5 मिमी और श्री आनंदपुर साहिब में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। अमृतसर में 1.2 मिमी और फिरोजपुर में 1.0 मिमी वर्षा हुई, जबकि चंडीगढ़, लुधियाना और पटियाला में हल्की (ट्रेस) बारिश रिकॉर्ड की गई।मौसम में इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ प्रमुख कारण है, जो इस समय दक्षिण अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आसपास सक्रिय है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी पाकिस्तान और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र भी बने हुए हैं। इन सभी सिस्टम्स के प्रभाव से एक ट्रफ लाइन पाकिस्तान से लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है, जिससे क्षेत्र में लगातार बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है।मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026
निकाय चुनावों के बाद मान सरकार का बड़ा कदम! पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की तैयारी, 65 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे पक्के
- Editorial Team
- June 1, 2026