दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस योजना के तहत 18 साल से ऊपर की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। जनरल वर्ग की महिलाओं को ₹1000 और एससी वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह मिलेंगे। इस योजना की घोषणा 8 मार्च को राज्य बजट में की गई थी।योजना का लाभ लेने के लिए पंजाब का आधार कार्ड और वोटर आईडी होना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी, जो आंगनबाड़ी केंद्रों और सेवा केंद्रों पर पूरी तरह मुफ्त कराई जाएगी।
सरकार लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए राशि ट्रांसफर करेगी। योजना की निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई-लेवल कमेटी बनाई गई है।अगर किसी लाभार्थी महिला की मृत्यु हो जाती है, तो पहले से दी गई राशि वापस नहीं ली जाएगी, लेकिन आगे की किस्त जारी नहीं होगी। सरकार योजना के प्रचार और रजिस्ट्रेशन के लिए मोबिलाइजर और फैसिलिटेटर भी तैनात कर सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :