दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 पठानकोट में स्नेचिंग केस के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े एक सरपंच ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए ASI की वर्दी तक फाड़ दी।जानकारी के मुताबिक, आरोपी को पेशी पर ले जाते समय उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया था। इसके बाद सूचना मिली कि वह अपने मामा के गांव में छिपा है। आधी रात को पुलिस टीम जैसे ही उसे पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगी, परिवार के लोगों ने गाड़ी को घेर लिया और हमला कर दिया।हमले में 7-8 लोग शामिल थे, जिनमें महिलाएं भी थीं। इसी दौरान गांव का AAP सरपंच निर्मल सिंह बैनी मौके पर पहुंचा और अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। किसी तरह पुलिसकर्मी जान बचाकर वहां से निकले।पुलिस ने सरपंच समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :